यूपी में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया l 60 वर्षीय विधायक को दो दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दी। निधन

की खबर से सपा और पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई है। सपा ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि घोसी के विधायक का जाना पार्टी, परिवार और समर्थकों के लिए अपूरणीय क्षति है। पार्टी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

