नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण में विस्थापन क्षेत्र नगला हुकम सिंह में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मुआवज़े के लालच में खड़ा किया जा रहा तीन मंजिला अवैध मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। चौथी मंजिल पर निर्माण और तीसरी मंजिल से सेटिंग हटाने के दौरान कच्चा लेटर टूट गया और पूरी इमारत ढह गई। कई मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके

पर पहुँचे और अब तक चार मजदूरों को रेस्क्यू किया जा चुका है। बाकी की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही से अवैध निर्माण लगातार बढ़ रहे थे।

