देश के 272 प्रबुद्ध नागरिकों—जिनमें पूर्व जज, रिटायर्ड नौकरशाह और सैन्य अधिकारी शामिल हैं—ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ खुला पत्र जारी किया। पत्र में कहा गया कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना, न्यायपालिका, संसद और अब चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं। हस्ताक्षरकर्ताओं ने लिखा कि

चुनाव आयोग को वोट चोरी में शामिल बताना गंभीर और आधारहीन आरोप है। पत्र में चेतावनी दी गई कि ऐसी भाषा और दावे लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं और संवैधानिक संस्थाओं की साख को नुकसान पहुंचाते हैं।

