लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार धमाके के संदिग्ध उमर उन नबी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। AIMIM चीफ और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर कड़ा रिएक्शन दिया। ओवैसी ने कहा कि इस्लाम में आत्महत्या हराम है और निर्दोष लोगों को मारना गंभीर पाप है। उन्होंने उमर के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उसका हर शब्द गलत है और यह देश

के कानून के खिलाफ है। इस फिदायीन हमले में 13 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हुए। एनआईए ने तकनीकी मदद देने वाले जसीर बिलाल को हिरासत में लिया।

