उत्तरी बंगाल की खाड़ी में भारतीय तटरक्षक बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रही बांग्लादेश की तीन नौकाओं को जब्त किया और 79 लोगों को गिरफ्तार किया। नियमित समुद्री निगरानी के दौरान आईसीजी जहाज़ों ने इन नौकाओं को भारतीय जल सीमा के भीतर पकड़ा। जांच में पता चला कि किसी भी चालक दल सदस्य के पास भारत में

मछली पकड़ने का वैध परमिट नहीं था। नौकाओं से मछली पकड़ने के उपकरण और ताज़ी मछलियाँ बरामद कर अवैध गतिविधि की पुष्टि की गई। सभी को फ्रेजरगंज लाकर मरीन पुलिस के हवाले कर दिया गया।

