अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दिवाली से ठीक एक दिन पहले बेटे का स्वागत किया था। फैंस उसके नाम को जानने के लिए उत्सुक थे और अब एक महीने बाद कपल ने बेटे का नाम उजागर कर दिया—‘नीर’। इंस्टाग्राम पोस्ट में दोनों ने बताया कि ‘नीर’ का अर्थ है पानी: पवित्र, निर्मल और जीवन का आधार। खास बात यह है कि फैंस ने तुरंत पहचान लिया कि यह नाम

Parineeti के “Nee” और Raghav के “R” को जोड़कर बनाया गया है। फैंस इस अनोखे और अर्थपूर्ण नाम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

