बोकारो सेक्टर-4 सिटी सेंटर के पास सब्जी मंडी के पास कल देर शाम सिलिंडर विस्फोट से भीषण आग लग गई। आग ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों को पूरी तरह जला दिया। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद सांसद धुल्लू महतो मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मिले। सांसद ने उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सांसद ने बोकारो उपायुक्त से दूरभाष

पर संपर्क कर आपदा राहत कोष से प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता देने का निर्देश दिया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।

