बड़ासपादाहा व धोबना मौजा के रैयतों को मुआवजे का भुगतान

बड़ासपादाहा व धोबना मौजा के रैयतों को मुआवजे का भुगतान


उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा भू-अर्जन मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु विशेष मुआवजा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सिमपुर-राधानगर पथ परियोजना एवं फुलझिंझरी-गणपुरा पथ परियोजना के अंतर्गत महेशपुर अंचल के रद्दीपुर मौजा तथा पाकुड़िया अंचल के बड़ासपादाहा एवं धोबना मौजा के रैयतों को मुआवजा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।महेशपुर(रद्दीपुर मौजा) में 13 रैयतों को 4 लाख 1 हजार 787 रूपये का भुगतान किया गया वहीं पाकुड़िया (बड़ासपादाहा एवं धोबना मौजा) 18 रैयतों को 33 लाख 27 हजार 883 रुपये का भुगतान किया गया।कुल 31 रैयतों को 37 लाख 29 हजार 670 रुपये का मुआवजा भुगतान किया गया। सभी भुगतान निर्धारित प्रावधानों एवं विधिक प्रक्रिया के तहत पूर्ण पारदर्शिता के साथ किए गए। शिविर का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया, जिससे रैयतों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिला भू अर्जन पदाधिकरी ने बताया कि रैयतों की सुविधा हेतु ऐसे मुआवजा वितरण शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।किसी भी रैयत को अपने क्षेत्र या नजदीकी शिविर में पहुंचकर तत्काल मुआवजा प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला प्रशासन सभी पात्र रैयतों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्वरित भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *