खबर कैमूर जिला के मोहनिया से है जहां मोहनिया थाना क्षेत्र के बड़की पकड़िहार गांव में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक जा पहुँचा, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठीडंडे चले, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवकों को तलवार सहित अन्य हथियार लहराते हुए भी देखा गया है,घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है,सूचना मिलने पर मोहनिया पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया,इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और दोनों पक्षों के कुल 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित रामप्रताप चौधरी, विनय चौधरी और बृजेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है,बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए

लगातार छापेमारी जारी है घटना के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनिया ने बताया कि बड़की पकड़िहार गांव के दोनों पक्षों के बीच पहले भी जमीन और चरागाह को लेकर तनाव की स्थिति रही है,वायरल वीडियो की गहराई से जांच की जा रही है,और कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी,उन्होंने कहा कि जो भी लोग वायरल वीडियो में हथियार लहराते हुए दिख रहे हैं,उन्हें चिह्नित किया जा रहा है,पुलिस के अनुसार, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

