
जापान के दक्षिण-पश्चिम ओइता प्रांत में मंगलवार शाम लगी भीषण आग में 170 से अधिक इमारतें जलकर खाक हो गईं। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और 14 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। अधिकांश लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक 70 वर्षीय व्यक्ति अभी भी लापता है। आग सागानोसेकी के घनी आबादी वाले पहाड़ी क्षेत्र में लगी, जिससे बुझाने में दिक्कतें बढ़ गईं।

