उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बुधवार तड़के आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। ठठिया थाना क्षेत्र के कट नंबर 210, बहसूइया गांव के पास दिल्ली से गोंडा जा रही एक प्राइवेट बस का एक्सल (गुल्ला) टूट गया, जिसके बाद बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में करीब 70 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह लगभग 3:30 बजे हुआ। बस के पलटते ही

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

