
आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान मेटुरी जोगा राव उर्फ ‘शंकर’ के रूप में हुई है, जो आंध्र–ओडिशा बॉर्डर (AOB) डिवीजन का टेक्निकल एक्सपर्ट माना जाता था। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इलाके में नक्सलियों की गतिविधि को देखते हुए यह ऑपरेशन चलाया गया था।

