
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ईसानगर थाना क्षेत्र के रंजीत नगर पुल पर शिमला जा रही मिनी बस की सामने से आ रही दूसरी बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार लगभग 35 यात्री घायल हुए, जबकि एक नेपाली महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। एम्बुलेंस से घायलों को तुरंत धौरहरा सीएचसी और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

