राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। CPCB के आंकड़ों के अनुसार, शहर का AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे हवा ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंच गई है। यह स्तर न सिर्फ खांसी-जुकाम बढ़ाता है, बल्कि फेफड़ों को नुकसान पहुँचाने, दिल के दौरे का खतरा बढ़ाने और ब्रेन स्ट्रोक तक की संभावना कई गुना बढ़ाने वाला है।

सुबह के समय घनी धुंध और जहरीले कणों की वजह से शहर पर धुएं जैसी परत छाई रही। विजिबिलिटी घटकर कुछ सौ मीटर तक रह गई, जिससे लोगों के लिए खुले में सांस लेना भी मुश्किल हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार, हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व सीधे फेफड़ों, हृदय और मस्तिष्क पर असर डाल रहे हैं, जिसके चलते अस्पतालों में संबंधित बीमारियों के मामलों में तेज़ वृद्धि देखी जा रही है।

