गोरखपुर से बड़ी खबर—उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज, 18 नवंबर 2025 को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फॉर्म भरा। मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में यह फॉर्म भरा। वह गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ 223 के पंजीकृत मतदाता हैं। इस दौरान बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) ने फॉर्म मुख्यमंत्री को सौंपा और भरने के बाद वापस लिया।

मौके पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, सदर तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, स्थानीय पार्षद और नगर निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी तथा विकास प्राधिकरण के सदस्य दुर्गेश बजाज मौजूद रहे। सीएम योगी ने SIR फॉर्म भरने का महत्व बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह छोटा प्रयास भारत के लोकतंत्र को मजबूत करेगा। निर्वाचन आयोग का SIR प्रक्रिया का दूसरा चरण 4 दिसंबर तक जारी रहेगा।

