उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें किसान संघ, बीजेपी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन शामिल रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी सिंहस्थ का आयोजन था। सभी ने मिलकर इसे दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय बनाने पर सहमति जताई। किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सीएम मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया—सिंहस्थ लैंड पूलिंग को निरस्त

करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार साधु-संतों और किसानों दोनों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा समेत कई किसान प्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। किसान संघ ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

