गोरखपुर से बड़ी खबर—उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नव-उन्नत क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया और इसे प्रदेश की जांच व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला कदम बताया। योगी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर मंडल में एक आधुनिक FSL लैब स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में पहले ही अत्याधुनिक राज्य फोरेंसिक संस्थान

बनाया जा चुका है, जिसमें उन्नत डीएनए सेंटर, विश्वस्तरीय डीएनए लैब, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और रोबोटिक लैब्स जैसी आधुनिक सुविधाएँ मौजूद हैं। नई फोरेंसिक सुविधाओं के जरिए अपराधों की जांच और तेज़, सटीक और वैज्ञानिक तरीके से होने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इस नेटवर्क के तैयार होने से प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को बड़ी मजबूती मिलेगी।

