पटना से बड़ी खबर—बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद विधायकों के लिए पटना में नए बंगले तैयार कर दिए गए हैं। कुल 243 विधायकों के लिए 62 पुराने और 181 नए डुप्लेक्स बंगले बनाए गए हैं। प्रत्येक बंगले में 4 BHK की व्यवस्था है, ग्राउंड फ्लोर पर गेस्ट रूम, PA रूम, ऑफिस और किचन, फर्स्ट फ्लोर पर 3 कमरे और सबसे ऊपर गार्ड रूम मौजूद है। बंगले का क्षेत्रफल लगभग 3700 sqft

है और प्रत्येक बंगले में कुल 6 टॉयलेट्स, फर्नीचर सहित सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। परिसर में एमएलए हॉस्टल, कैंटीन और कम्युनिटी सेंटर भी हैं। सिवरेज और वर्षा जल का पुन: उपयोग, एलईडी स्ट्रीट लाइट और हरियाली से परिसर को आधुनिक और टिकाऊ बनाया गया है। यह व्यवस्था विधायकों और जनता के बीच संपर्क आसान बनाएगी।

