दिल्ली से बड़ी खबर—केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस 2.0 (2025-2029) पर राष्ट्रीय कार्य योजना का शुभारंभ किया। यह योजना एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस यानी दवाओं के प्रति बढ़ती रोग प्रतिरोधक क्षमता से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नड्डा ने कहा कि यह पहल ‘वन हेल्थ अप्रोच’ पर आधारित है, जिसके तहत मानव, पशु और पर्यावरण—

तीनों क्षेत्रों में समन्वित प्रयास किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि एएमआर की रोकथाम, निगरानी, इलाज और जागरूकता के लिए एक मजबूत और आधुनिक फ्रेमवर्क तैयार किया जाए। इस योजना के लागू होने से भारत में दवाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने और संक्रमणों पर बेहतर नियंत्रण की उम्मीद है।

