
WhatsApp चैनल ओनर्स के लिए एक बड़ा और काम का फीचर रोल आउट होना शुरू हो गया है। अब चैनल पर नए फॉलोअर्स जुड़ने पर एडमिन को ऑटोमैटिक अलर्ट मिलेगा। यह फीचर फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द सभी यूजर्स तक पहुँचेगा। नए अपडेट में नोटिफिकेशन सेटिंग्स के अंदर दो सेक्शन दिए गए हैं—Follower Activity और Admin Activity। Follower Activity में नए फॉलोअर्स जुड़ने, पोस्ट पर रिएक्शन आने जैसे अलर्ट मिलेंगे। Admin Activity में तब नोटिफिकेशन मिलेगा जब कोई दूसरा एडमिन पोस्ट शेयर करे या आपकी पोस्ट पर जवाब दे। बड़े चैनलों के लिए WhatsApp केवल तभी अलर्ट भेजेगा जब किसी पोस्ट पर 20, 50 या 100 जैसी महत्वपूर्ण संख्या में रिएक्शन आएँ, ताकि एडमिन को अनावश्यक नोटिफिकेशंस से परेशानी न हो। यह फीचर चैनल ओनर्स को अपनी ग्रोथ और एंगेजमेंट को समझने में काफी मदद करेगा।

