बालिका शिक्षा पर फेस द्वारा प्रतिभा उन्मोचन कार्यक्रम का हुआ आयोजन स्वयंसेवी संस्था फेस द्वारा बालिका शिक्षा एवं कौशल विकास के तहत प्रतिभा उन्मोचन कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्रशिक्षण केंद्र में किया गया।कार्यक्रम में छात्राओं ने संगीत, नृत्य, भाषण और नाटक के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसके साथ फेस की किशोर किशोरी सशक्तिकरण परियोजना के चारों क्लस्टरों की छात्राओं ने अंग्रेजी, डिजिटल लर्निंग,सिलाई एवं स्वास्थ्य से जुड़े स्वनिर्मित मॉडल्स का प्रदर्शन किया तथा दर्शकों को मॉडल के उद्देश्य व उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त मनीष कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहित फेस के मुख्य बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे।फेस द्वारा बालिका शिक्षा, कौशल विकास और समुदाय के वंचित वर्गों के उत्थान

हेतु यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रख रही है।उपायुक्त ने कहा कि फेस द्वारा बालिकाओं,किशोर किशोरियों तथा समुदाय के वंचित वर्गों के लिए संचालित शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रम सराहनीय हैं। इस प्रकार के प्रयास न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की एक मजबूत नींव भी तैयार करते हैं। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियाँ उनके उज्ज्वल भविष्य, सशक्त सोच और निरंतर सीखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। जिला प्रशासन ऐसे नवाचारपूर्ण एवं प्रभावी सामाजिक पहलों के साथ सदैव सहयोग के लिए तत्पर है।फेस संस्था की सचिव रितू पांडेय ने मुख्य अतिथियों तथा सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए फेस के सशक्त समाज निर्माण के संकल्प को दोहराया।

