
भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का 22 नवंबर से शुरू होने वाले गुवाहाटी टेस्ट में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। गिल अभी टीम के साथ गुवाहाटी नहीं जाएंगे और कोलकाता में ही आराम करेंगे। टीम आज मंगलवार को ऑप्शनल ट्रेनिंग करेगी और बुधवार को गुवाहाटी रवाना होगी। बंगाल क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया कि गिल की गर्दन में तेज दर्द है। डॉक्टरों ने उन्हें कॉलर (मेडिकल नेक-बैंड) पहनकर आराम करने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें अगले 3–4 दिन हवाई यात्रा न करने और गुवाहाटी न जाने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आज उनकी फिटनेस को लेकर स्थिति साफ हो सकती है। 15 नवंबर को कोलकाता टेस्ट के दौरान गिल स्वीप शॉट खेलते हुए गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। गुवाहाटी टेस्ट में उनकी उपलब्धता अब उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगी।

