
लखीसराय – लखीसराय जिले के मननपुर के इटौन गांव निवासी त्रिलोकी नाथ पटेल ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि खराब मीटर से अधिक बिल आने की शिकायत उन्होंने कई बार की और 19 जुलाई 2025 को ऑनलाइन आवेदन भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 13 नवंबर 2025 को दोपहर 2:20 बजे विभाग से जुड़े चार लोग बिना सूचना घर पहुंचे, उनकी पत्नी और बच्चों से पैसे की मांग की, विरोध करने पर गाली-गलौज की और मीटर उठा ले गए। इन्होंने कहा कि मेरा मीटर संख्या SB 6842236 है और बिल SB 684236 के नाम से आ रहा है। और अब बिजली चोरी के मामले में फसा दिया गया है।

