बिहार की राजनीति में रोहिणी आचार्या–तेजस्वी यादव विवाद के बाद दो नाम तेजी से चर्चा में हैं—संजय यादव और रमीज नेमत। दोनों की लग्जरी लाइफस्टाइल वाली कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में रमीज नेमत प्राइवेट जेट में सफर करते, महंगे विदेशी होटलों में छुट्टियां मनाते और हाई-एंड पब्स में एंजॉय करते दिख रहे हैं। एक फोटो में संजय यादव भी रमीज के साथ फुल मस्ती के मूड में दिखाई देते हैं। बताया जाता है कि रमीज को प्राइवेट यॉट्स बुक करने, विदेश यात्राओं पर नौकर साथ ले जाने और विंडो सीट पर उड़ान भरने का खास शौक है। दूसरी ओर संजय यादव राज्यसभा सांसद हैं और तेजस्वी यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।

उनका जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ। रमीज नेमत यूपी के बलरामपुर के रहने वाले हैं और जेल में बंद पूर्व सांसद रिज़वान ज़हीर के दामाद हैं। वह RJD के सोशल मीडिया और चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालते हैं।

