
दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अदालत ने “सुसाइड बॉम्बर” डॉ. उमर उल नबी के मुख्य सहयोगी अमीर राशिद अली को 10 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया है। NIA ने कोर्ट में बताया कि उमर ने जिस कार का इस्तेमाल बम हमले में किया था, वह कार अमीर राशिद ने ही खरीदी थी और हमले से पहले उसे उपलब्ध कराई गई थी। एजेंसी का दावा है कि अमीर राशिद न सिर्फ कार की व्यवस्था में शामिल था, बल्कि उमर उल नबी की गतिविधियों की जानकारी भी रखता था। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले की साजिश में अमीर की कितनी भूमिका थी और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। NIA आरोपी से कार की खरीद, फंडिंग और संभावित सह-साजिशकर्ताओं के बारे में पूछताछ कर रही है। दिल्ली ब्लास्ट की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है।

