टासरा प्रोजेक्ट में 8 मजदूरों की बहाली की मांग पर ढुल्लू महतो का हस्तक्षेप |

टासरा प्रोजेक्ट में 8 मजदूरों की बहाली की मांग पर ढुल्लू महतो का हस्तक्षेप |

चासनाला स्थित SAIL टासरा प्रोजेक्ट में वर्षों से काम कर रहे 8 अनुभवी ठेका मजदूरों को अचानक सेवा से हटा दिया गया। इसके विरोध में आज धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो टासरा प्रबंधन कार्यालय पहुँचे और मामले को गंभीरता से उठाया।

सांसद महोदय ने प्रबंधन को कड़े शब्दों में फटकार लगाते हुए कहा कि इतने वर्षों की सेवा के बाद भी मजदूरों को PF, ग्रेच्युटी, लीव एन्कैशमेंट, मेडिकल सुविधा और इंश्योरेंस जैसी बुनियादी सुविधाएँ तक नहीं दी गईं। यह न केवल श्रम कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि मानवता के भी खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नियमों का पालन नहीं हुआ तो मजदूरों से वर्षों तक काम कैसे लिया गया? सांसद ने प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी 8 मजदूरों को तत्काल बहाल किया जाए, दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई हो और मजदूरों को सभी कानूनी सुविधाएँ तुरंत दी जाएँ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *