बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस खेमे में मायूसी साफ दिख रही है। लेकिन इसी बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थक दिनेश शर्मा का अनोखा जोश चर्चा में है। दिनेश शर्मा नंगे पैर, हाथ में कांग्रेस का झंडा लेकर सीधे पटना में नेता प्रतिपक्ष के आवास पहुंच गए।

कहना है कि हार से हिम्मत नहीं टूटनी चाहिए… राहुल जी का मनोबल हर हाल में ऊंचा रखना है। दिनेश शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है… और दावा किया जा रहा है कि— “वीडियो रुकना नहीं चाहिए!”

