
हिमालय की कामेंग घाटी में 16,000 फीट ऊंचाई पर गजराज कोर ने देशी हाई एल्टीट्यूड मोनो रेल सिस्टम विकसित किया है। अब बर्फीले तूफानों और खतरनाक रास्तों में फंसे सामान – गोला-बारूद, राशन और ईंधन – को एक बार में 300 किलो तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। यह मोनो रेल किसी भी मौसम में दिन-रात काम कर सकता है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में सप्लाई निर्बाध बनी रहेगी।

