अमेरिका ने शनिवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करी करने वाली एक नाव पर हवाई हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी सेना ने रविवार को इसकी पुष्टि की। यह सितंबर की शुरुआत से अब तक ड्रग तस्करी कर रही नावों पर अमेरिका का 21वां एयरस्ट्राइक है। आंकड़ों के अनुसार, इन हमलों में अब तक 83 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को

रुबियो ने बताया कि ये अभियान राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश पर चल रहे हैं। ट्रम्प प्रशासन का कहना है कि अमेरिका में ड्रग्स सप्लाई रोकने के लिए ऐसे हमले जरूरी हैं। वहीं, अमेरिकी न्याय विभाग ने भी इन ऑपरेशनों को सही ठहराते हुए स्पष्ट किया है कि इन मिशनों में शामिल सैनिकों पर किसी तरह का मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। ड्रग तस्करी पर नकेल कसने के लिए अमेरिका की यह सबसे आक्रामक कार्रवाई मानी जा रही है।

