झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी के मार्गदर्शन में पाकुड़ जिले के आमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडरकोला में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने चलंत लोक अदालत के उद्देश्य पर कानूनी लाभ से संबंधित कई जानकारी साझा की ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा निःशुल्क कानून सहायता प्रदान करने, मुफ्त कानूनी सहायता पाने का हकदार, कौन कौन से निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाती हैं विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही समाज में दहेज प्रथा ,बाल विवाह जैसे कुरीतियों पर विशेष रूप से जागरूक की । इस दौरान नालसा के योजनाओं से संबंधित जागरूक पुस्तिका पर्ची वितरण की गई। मौके पर पंचायत के प्रतिनिधि पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सायेम अली समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

