
पटना, बिहार से बड़ी खबर— केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे। चिराग अपने पूरे परिवार के साथ गुरु महाराज के दर्शन करने आए। गुरुद्वारे में दर्शन के बाद चिराग पासवान ने कहा— “मैं और मेरा परिवार लंबे समय से गुरु महाराज के दर्शन करने एक साथ आना चाहते थे। गुरु महाराज के आशीर्वाद से मेरे परिवार और मेरी पार्टी में ढेर सारी खुशियाँ आई हैं, इसीलिए मैं विशेष रूप से धन्यवाद करने आया हूँ।” चिराग के इस दौरे को राजनीतिक और आध्यात्मिक—दोनों तरह से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

