बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यूनुस सरकार के खिलाफ देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भड़क उठे हैं। ढाका पुलिस प्रमुख ने स्थिति को काबू में करने के लिए बेहद कठोर आदेश जारी किए हैं— आगजनी या देसी बम हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को देखते ही गोली मारने के निर्देश। राजधानी ढाका में बसों और सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया है।

तनाव बढ़ने के बाद अब शहर के प्रमुख इलाकों में सीमा रक्षक बल तैनात कर दिए गए हैं। बांग्लादेश इस समय गंभीर राजनीतिक संकट और हिंसा के दौर से गुजर रहा है— स्थिति किसी भी वक्त और उग्र हो सकती है।

