एलन मस्क की कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को बड़ा अपडेट दिया है। अब X Chat में एन्क्रिप्शन फीचर जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स का कम्युनिकेशन पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा। इस अपडेट के जरिए मैसेज, ऑडियो-वीडियो कॉल और फाइल ट्रांसफर सभी एनक्रिप्टेड होंगे, जिससे WhatsApp जैसी सर्विस को चुनौती मिल सकती है। X Chat का यह फीचर फिलहाल सीमित बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। यूजर्स को पहले चार डिजिट का पिन बनाना होगा और इसके बाद ही मैसेज एक्सेस कर पाएंगे। हालांकि, कुछ यूजर्स ने कहा कि मैसेज रिप्लाई के दौरान सेकेंड लेयर

ऑथेंटिकेशन थोड़ी दिक्कत पैदा कर रहा है। इस अपडेट के अलावा X प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स भी लॉन्च किए गए हैं। इनमें Grokipedia, X API Beta, Grok Imagine और X Money शामिल हैं। Grok Imagine के जरिए यूजर्स 15 सेकंड का AI वीडियो जेनरेट कर सकते हैं। X का यह अपग्रेड सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन को और सुरक्षित व स्मार्ट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

