भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत ने वापसी कर धमाल मचा दिया है। चोट के कारण वे वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब पंत मैदान पर अपने बेबाक अंदाज और सटीक रणनीतियों के साथ लौटे हैं। अक्षर पटेल की गेंदबाजी के दौरान पंत ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को लेकर टीम को रणनीति दी। जब कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे, तो पंत ने रवींद्र जडेजा से कहा कि स्वीप शॉट के लिए फील्डर सही जगह पर रखें।

इसी रणनीति का असर दिखा और अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा कुलदीप की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौट गए। पहली पारी में साउथ अफ्रीका पूरी टीम सिर्फ 159 रन पर आउट हो गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। भारत की गेंदबाजी की यह ताकत अफ्रीकी बल्लेबाजों को रोकने में सफल रही।

