
झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर, रंगारंग एवं साहित्यिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन। जी हां धनबाद के बैंक मोड़ स्थित ओज़ोन प्लाजा के प्रांगण में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में धनबाद के अनेक छात्र-छात्राओं, कलाकारों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी विभिन्न कलाओं के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांस्कृतिक एवं खेल अधिकारी उमेश लोहड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कवयित्री सुधा राजेश्वरी मिश्रा भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपने प्रेरणादायी शब्दों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने, सकारात्मक सोच रखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।

