एकल अभियान अंचल पाकुड़ झारखंड के बैनर तले वन यात्रा कार्यक्रम जनजातीय गौरव दिवस आयोजित किया गया हैं जिसमें श्याम चंद्र यादव अध्यक्ष, विश्वनाथ भगत अध्यक्ष,श्री हरि सत्संग समिति, अशोक कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष, महादेव रविदास सेवानिवृत अधिकारी ने भाग लिया। अमर भगत अध्यक्ष एकल अभियान संघ पाकुड़िया की अध्यक्षता में एकल विद्यालय जेठान ख़ाक्शा में वन यात्रा कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत पारंपरिक नृत्य से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित सामूहिक रूप से श्याम चंद्र यादव, विश्वनाथ भगत, अशोक कुमार वर्मा, महादेव रविदास और अमर भगत द्वारा किया गया।

सभी अतिथियों को स्थानीय निर्मित बुके देकर राम कृष्ण सोरेन, नैनी हांसदा, पिंकी किस्कू, भगवती देवी ने सम्मानित किया। एकल गीत , सामूहिक गीत एवं गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना कर विद्यालय जेठान ख़ाक्शा का निरीक्षण किया गया।श्याम चन्द यादव ने संगठन मजबूत करने पर बल दिया।अंत में विश्वनाथ भगत अध्यक्ष श्री हरि सत्संग समिति ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समाप्त किया।

