फ्रेंडली क्रिकेट मैच में पदाधिकारी टीम ने फिर पत्रकार टीम को किया पराजित अपनी कलम और लेखनी के दम पर कार्यपालिका को घेरने वाली पत्रकार की टीम एक बार फिर पदाधिकारी की टीम से पराजित होने की परंपरा को बनाए रखा। बताते चलें कि रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में राज्य की रजत जयंती के मौके पर पत्रकार एकादश और प्रशासन एकादश के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट मैच खेला गया। 10 ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार एकादश ने 103 रन का लक्ष्य रखा।लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन एकादश की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

उपायुक्त मनीष कुमार की कप्तानी में टीम ने तीन विकेट खोकर 103 रन पूरे कर मैच 7 विकेट से जीत लिया। प्रशासन की जीत में डीएसपी अजय आर्यन और डॉ. मनीष कुमार ने शानदार अर्धशतक जड़ा। दमदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

