झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी की उपस्थिति में मंडलकारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने को लेकर अहम कानूनी जानकारी उपस्थित दी।

बंदियों की उनके हित में मुफ्त कानूनी लाभ लेने व प्राधिकार से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त को लेकर कई बिंदु पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई साथ ही मेडिकल कैंप के दौरान बंदियों का बीपी, शुगर समेत अन्य स्वास्थ्य की जांच की गई। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी समेत जेल के प्रशासनिक अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो० नुकूमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, सहायक गंगाराम टुडू, अज़फर हुसैन विश्वास,न्यायालय कर्मी,मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

