कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कार्यालय में सुनी लोगों की समस्याएं

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कार्यालय में सुनी लोगों की समस्याएं


झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने जिला कांग्रेस कार्यालय में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की बिजली, पानी, आपूर्ति, चापाकल, पीसीसी रोड, डीप बोरिंग सहित विभिन्न समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों से तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनसमस्याओं एवं आगामी कार्यक्रमों पर गहन चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं को बात ध्यानपूर्वक निर्देश भी दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने की। जिला अध्यक्ष ने बताया कि आज की बैठक में लंबित जनसमस्याओं की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।इस दौरान प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, प्रखंड उपाध्यक्ष मजीबुर रहमान, महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, रामविलास महतो, मोनिता कुमारी, मंडल अध्यक्ष बुलबुल आलम, जमाल हाजी, गुलाम रसूल, असरफुल हक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *