झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में मनीरामपुर गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकूमुद्दीन शेख ने कानून की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए कहा कि प्राधिकार द्वारा गरीबों, कमजोर और अक्षम वर्गों को निःशुल्क कानूनी सलाह और न्यायालयों के समक्ष मामले पेश करने के लिए सहायता प्रदान करता है।

योग्य व्यक्ति को मुफ्त अधिवक्ता मुहैया कराने से संबंधित जानकारी दी। वही लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने कहा कि प्राधिकार द्वारा योग्य अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य,महिलाएं और बच्चे, मानसिक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति, प्राकृतिक आपदाओं, जातीय हिंसा या औद्योगिक आपदाओं से प्रभावित व्यक्ति, औद्योगिक श्रमिक एवं जिनकी वार्षिक आय एक निश्चित सीमा जैसे ₹ तीन लाख से कम हो। निःशुल्क कानूनी सहायता का हकदार है। मौके पर पारा लीगल वॉलिंटियर्स याकूब अली समेत पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहें।

