बिहार चुनाव 2025 के नतीजों से पहले एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। यह वीडियो पटना के मशहूर खान सर का बताया जा रहा है, जिन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में खान सर मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को एक्स पर एक अकाउंट से शेयर किया गया, जिसमें यह तक कहा गया कि खान सर का असली नाम, उनके पिता का नाम और घर का नंबर सामने आ गया है। वीडियो में एक युवक कम्प्यूटर की स्क्रीन पर कथित सूची दिखाते हुए दावा करता है कि 744 नंबर पर दर्ज नाम

‘फैसल खान’ है, पिता का नाम मोहम्मद वाशिर खान और घर नंबर 36 बताया जा रहा है। हालांकि, Newz India 24 इस वायरल वीडियो में किए गए किसी दावे की पुष्टि नहीं करता। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया और लिखा— “नाम जानकर क्या कर लिया?”, “काफी खाली बैठे थे”, “आज वास्कोडिगामा को भी पीछे छोड़ दिया।”

