
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ जिले के सीमावर्ती गांव बारमौ-टुंडी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने यहां क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की। पूजा के बाद उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंदिर परिसर में एक पौधा रोपित किया और लोगों से प्रकृति संरक्षण में योगदान देने की अपील की। सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार इन इलाकों के विकास, कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानी और समाधान का भरोसा दिया।

