व्हाट्सऐप अपने यूज़र्स के लिए स्टोरेज मैनेजमेंट को पहले से कहीं ज्यादा आसान बनाने वाला है। WabetaInfo की नई रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉइड 2.25.34.5 बीटा वर्जन में व्हाट्सऐप ने एक नया चैट क्लियरिंग फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर में यूज़र्स के लिए एक नया बॉटम शीट इंटरफेस दिया गया है, जहां वे डिलीट करने से पहले यह देख सकेंगे कि कौन-सी फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट या मैसेज हटाए जा रहे हैं। इसके साथ एक रियल-टाइम स्टोरेज डिस्प्ले भी मिलेगा, जो दिखाएगा कि डिलीट करने के बाद कितनी मेमोरी खाली होगी। ग्रुप चैट में यह फीचर और भी ज्यादा

उपयोगी साबित होगा, जहां भारी वीडियो और ऑडियो जल्दी स्टोरेज भर देते हैं। इसके अलावा, अब पूरी चैट क्लियर करते समय ऐप यह पूछेगा कि स्टार किए गए मैसेज को सेव रखना है या हटाना, जिससे जरूरी फाइलें सुरक्षित रह सकेंगी। फिलहाल यह फीचर सीमित बीटा टेस्टर्स को मिला है और जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट होने वाला है।

