
दुर्गा सोरेन सेना की साप्ताहिक बैठक संगठन विस्तार के मद्देनजर प्रखंड के गांव सीतापहाड़ी के थॉमस चौक पर आयोजित की गई l इस बैठक में दुर्गा सोरेन सेना की कार्यशैली से प्रभावित होकर अनेक ग्रामीणों ने सदस्यता ग्रहण की एवं संगठन के कार्य एवं मजबूती हेतु हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक मे दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत, उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, जिला सचिव नवीन कुमार सिंह,जिला मीडिया प्रभारी विजय चंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष मोहम्मद आफताब खान, सक्रिय सदस्य अरुण केजरीवाल ने भाग लिया l सीतापहाड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों ने सांसद विजय हांसदा एवं तत्कालीन विधायक आलमगीर आलम से अनुरोध किया था कि गांव में स्थित मध्य विद्यालय को उत्क्रमित किया जाए लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है साथ ही लोगों का एक और मांग है कि मालदा हावड़ा इंटरसिटी या साहिबगंज हावड़ा इंटरसिटी ट्रेनों में से किसी एक ट्रेन का ठहराव नगर नवी स्टेशन में करवाया जाए l

