संत डान बास्को स्कूल में पेरेंट्स टीचर कम्युनिकेशन विषय पर इन हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार करना था।कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन शर्मिष्ठा भट्टाचार्य ने संवाद कौशल, सकारात्मक व्यवहार, अभिभावकों से बात करने की तकनीक तथा बच्चे के विकास में परिवार और विद्यालय की भूमिका पर जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के अंत में प्राचार्य शिव शंकर दुबे ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावक और

शिक्षक बच्चे की प्रगति के दो मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने प्रभावी संप्रेषण, धैर्य, सकारात्मक दृष्टिकोण और प्रत्येक बच्चे की विशिष्टता को समझने पर विशेष बल दिया। सभी शिक्षकों ने अपने अपने अनुभव और सुझाव साझा करते हुए इस प्रशिक्षण को प्रेरणादायी बताया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया।

