
झारखंड दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल में पूर्वी क्षेत्र में लगभग 200 डीएवी स्कूलों के संस्थापक महात्मा नारायण दास ग्रोवर की 102वीं जयंती मनाई गई। इस शुभ दिन पर वरिष्ठ पीजीटी संजीव मिश्रा के नेतृत्व में सभी स्टाफ सदस्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में महात्मा नारायण दास ग्रोवर के योगदान को याद करते हुए हवन कार्यक्रम में भाग लिया। प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर पाकुड़ विद्यालय के संस्थापक रहे एवं इनके असीम कृपा से इस क्षेत्र में सैकड़ों स्कूल की आधारशिला रखी गई जिससे लाखों बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।

