झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर हिरणपुर प्रखंड के खजुरडांगा आजीविका महिला ग्राम संगठन एवं इससे जुड़े सखी मंडलों की दीदियों द्वारा रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में राज्य की 25 वर्षों की प्रगति यात्रा का पुनरावलोकन किया गया तथा अगले पाँच वर्षों के लिए ग्रामीण आजीविका, सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास की रूपरेखा तय की गई।समारोह की शुरुआत स्वागत गान से हुई तथा अतिथियों को बुके एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद दीदियों को बदलाव, जेंडर समानता एवं स्वास्थ्य संबंधी शपथ दिलाई गई।बैठक में सामाजिक आर्थिक बदलाव, महिलाओं की आजीविका, वित्तीय सशक्तिकरण तथा सामुदायिक नेतृत्व के उभार पर चर्चा की गई। आगामी पाँच वर्षों के लिए निम्न प्रमुख संकल्प लिए गए: छूटे हुए परिवारों को SHG से जोड़ना, CIF एवं क्रेडिट लिंकेज की समय पर पुनर्भुगतान,आर्थिक रूप से कमजोर,असहाय एवं एकल

महिलाओं को समूहों में सम्मिलित कर सशक्त बनाना, ग्राम संगठन को प्राप्त VRF राशि के लाभार्थियों का निष्पक्ष चयन, लखपति दीदी’ मिशन पर विशेष बल।उपायुक्त श मनीष कुमार ने कहा कि कृषि, पशुपालन, स्वरोजगार, दुकान संचालन जैसी बहु आजीविका गतिविधियों के माध्यम से प्रत्येक दीदी को लखपति दीदी लक्ष्य से जोड़ना राज्य के ग्रामीण विकास की मजबूत दिशा है। उन्होंने दीदियों को कम से कम दो आजीविका गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंतिम चरण में रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु तीन स्वयं सहायता समूहों और एक बेस्ट कैडर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य समूहों को भी प्रेरणा मिली।

