जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में सांसद ने अधिकारियों को दिया जरूरी दिशा निर्देश जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन,लंबित कार्यों की प्रगति,बुनियादी सेवाओं की उपलब्धता और जनसमस्या के समाधान पर चर्चा की गई। सांसद ने कहा कि योजनाओं का लाभ आमलोगों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए।पूर्व की बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की समीक्षा के क्रम में उठाए गए बिदुओं पर सांसद द्वारा निर्धारित समय सीमा के अन्दर लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र मरम्मत करने का निर्देश दिया। बिजली विभाग के समीक्षा के क्रम में पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के तहत अब तक 10 लाभुकों को कनेक्शन प्रदान करने, 40 नए आवेदनों पर समयबद्ध कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश। जिया पानी डबल लाइन परियोजना में 17 टावरों का निर्माण जारी 7 टावरों का फाउंडेशन पूर्ण, धान अधिप्राप्ति अंतर्गत सभी 940 किसानों को प्रथम किस्त का भुगतान पूर्ण, वर्ष 2025-26 में किसानों को एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। डीएमएफटी मद से 14 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई। सदर अस्पताल में सीटी स्कैन स्थापना हेतु स्थान चयन पर सांसद ने निर्देश दिए। सांसद ने रजिस्ट्री कार्यालय परिसर के आसपास आमजनों के बैठने हेतु सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर डीएमएफटी मद से फिक्स्ड चेयर की व्यवस्था शीघ्र की जाए।इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद ने रजिस्ट्री ऑफिस के पास 10 कुर्सियाँ लगाने तथा फिक्स्ड चेयर निर्माण के लिए प्रस्ताव जिला योजना कार्यालय को भेज दिए जाने की बात कही।गया है।इसके अलावा सांसद ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं

शहरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम,राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजलापूर्ति कार्यक्रम, समग्र शिक्षा अभियान, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर विस्तृत समीक्षा की। योजनाओं को ससमय पूर्ण कराए जाने हेतु सभी निदेश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिले में चल रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन निरंतर समीक्षा कर रहा है और प्रत्येक विभाग को स्पष्ट लक्ष्य एवं समय सीमा निर्धारित की गई है ताकि किसी भी योजना में अनावश्यक विलंब न हो। जिला कई मापदंडों पर राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।दिशा की बैठक में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।बैठक में विधायक महेशपुर स्टीफन मरांडी, विधायक लिट्टीपाड़ा हेमलाल मुर्मू, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा, जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणि हेम्ब्रम, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी,जिला भू अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, विधायक प्रतिनिधि एवं विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

