लखीसराय पुलिस ने बड़ा थाना क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन किया

लखीसराय पुलिस ने बड़ा थाना क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन किया


लखीसराय सूर्यगढ़ा – बिहार में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव (सेगधा) स्थित एक किराए के मकान से मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से 40 अर्ध-निर्मित पिस्टल, तीन लेथ मशीनें, और हथियार बनाने में प्रयुक्त कई उपकरणों को बरामद किया। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मुंगेर और आसपास के इलाके में बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि आनंदपुर गांव में पप्पू के किराए के मकान में पिछले दो वर्षों से मिनी गन फैक्ट्री चलाई जा रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी मुंगेर और लखीसराय जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों में बिट्टू कुमार (मिस्त्री), मोहम्मद राज, मोहम्मद मिस्टर, मोहम्मद चांद, मोहम्मद गुलजार, प्रेम सागर ये सभी लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के धंधे से जुड़े हुए थे।पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मुंगेर क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी पहले से सक्रिय है। यहां बने हथियार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बेचे जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के जरिए इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। वही आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरक्षी अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई हथियार अपराधों को रोकने के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और जल्द ही अन्य संबंधित लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *