बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने मनाया जश्न नगर के श्यामनगर दुर्गा मंदिर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बिहार में एनडीए के प्रचंड जीत पर निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद के नेतृत्व में विजयोत्सव मनाया जहां पर जमकर पटाखे फोड़े गए व आमजनों में मिठाइयां बांटी गई अबीर और गुलाल उड़ाए गए।मौके पर उपस्थित पर निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने कहा कि बिहार की प्रचंड जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और विश्वास की जीत है। उन्होंने बिहार में हर मंच से नारा दिया कि बिहार प्रदेश की जनता विकास चाहती है

और विकास के पथ पर बिहार आगे निकल चुका है।भाजपा के कार्यकर्ता सबका साथ सबका विकास चाहती है। बिहार के नतीजे आ चुके हैं एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं में साबित किया है कि हमारी जमीनी एवं बूथ स्तर की पकड़ मजबूत है।भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत का नतीजा है कि परिणाम एनडीए के पक्ष में आया है।बिहार की जनता ने मोदी पर विश्वास जताया है। विजयोत्सव कार्यक्रम में हिसाबी राय, अनिकेत गोस्वामी, सुशील साहा, पिन्टू हाजरा, सादेकुल आलम, पार्वती देवी, प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, सुबोध मंडल, बहादुर मंडल, राणा शुक्ला, गुलाम अम्बिया, रामजी गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, हीरालाल चौधरी, शेषनाथ शर्मा, तेज नारायण सिंह, रंजीत राम, भोला पंडित, सोनु भगत सहित दर्जनों लोग मोजूद थे।

